
Uttarakhand: CM धामी ने संभाली चार धाम यात्रा की कमान, टूरिस्ट बस में सवार होकर जाना श्रद्धालुओं का हाल
AajTak
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे. उन्होंने यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बड़कोट में बने पंजीकरण जांच केंद्र पर पंहुचकर यात्रियों की समस्याएं सुनीं. इससे एक दिन पहले उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चार धाम यात्रा को नियंत्रित करने के बारे में दिशा निर्देश दिए थे.
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे. उन्होंने यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बड़कोट में बने पंजीकरण जांच केंद्र पर पंहुचकर यात्रियों की समस्याएं सुनीं. यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक चरमराने के बाद सरकार पर सवाल उठे थे. इसके बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
इससे एक दिन पहले चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. इसमें मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार समेत सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. सीएम धामी ने सख्त आदेश देकर कहा था कि सिफारिश लगाकर यात्रा में किसी को न जाने दें. अधिकारी नियम के अनुरुप यात्रा चलाएं.
यह भी पढ़ें- चारधामः 26 लाख से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, CM धामी कर रहे मॉनिटरिंग... कमिश्नर बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी
बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी यात्रा
सीएम धामी ने अधिकारियों को साफ कर दिया कि बिना रजिस्ट्रेशन दर्शन यात्रा नहीं होगी. यात्रियों से सीएम ने अपील की है कि बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेल्थ चेकअप यात्रा में आने से बचें. रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को मॉडर्न सॉफ्टवेयर की सहायता से और असरदार और कारगर बनाएं. यात्रियों के साथ प्रॉपर कम्युनिकेशन व्यवस्था की जाए.
चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें. कपाट बंद होने तक पूरी यात्रा के दौरान रजिस्ट्रेशन चेकअप व्यवस्था सख्ती से हो. जाम लगने से बचाने के लिए और क्राउड मैनेजमेंट पर अधिकारी फोकस करें. लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. सभी की सख्ती से चेकिंग की जाए. यात्रा किसी भी हालत में बिगाड़ नहीं सकते.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







