
Uttarakhand: CM धामी के गांव के पांच लोगों की मौत, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के हैं सभी मृतक
AajTak
समारोह से शामिल होकर घर जा रहे परिवार की कार नहर में गिर गई. इस हादसे में तीन बच्चों सहित एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. मरने वाले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के गांव के हैं. मृतकों के शवों की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया गया था. गोतखोरों ने उनके शव नहर से बाहर निकाले.
उत्तराखंड के खटीमा के गांव में भीषण हादसा हुआ है. यहां पर इनोवा कार नहर में जा गिरी. इस घटना में इनोवा कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है. सभी एक ही परिवार के है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतकों के शवों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के गांव के हैं.
समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार सवार मोहन सिंह धामी परिवार के चार सदस्य एक महिला और तीन बच्चों के साथ समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे. गुरुवार रात करीब 9 बजे खटीमा के नागरा गांव के पास जब मोहन सिंह धामी पहुंचे तो गांव के पास से बहने वाली शारदा नहर में उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई.
गोताखोरों ने निकाले शव
घटना के बाद से वहां से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. कार सवारों के नहर में डूबने पर उनके शवों को तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों नें कार सवार मोहन सिंह धामी, तीन बच्चे और एक महिला के शव को नहर के बाहर निकाला.
सीएम धामी के गांव के हैं सभी मृतक

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










