
Uttar Pradesh: पीलीभीत में दहेज में बाइक के लिए महिला को जिंदा जलाया, पति के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दहेज में बाइक और ज्वैलरी के लिए 26 वर्षीय एक महिला को जिंदा जला दिया गया है. इस मामले में मृतक महिला के पति और सुसरालवालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दहेज में बाइक और ज्वैलरी के लिए 26 वर्षीय एक महिला को जिंदा जला दिया गया है. इस मामले में मृतक महिला के पति और सुसरालवालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
जहानाबाद एसएचओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला के भाई अमर पाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. उसके अनुसार, मृतक महिला का नाम सोनकली था. उसकी शादी 28 अप्रैल, 2017 को मिलक काजी गांव निवासी नरेश कुमार से हुई थी. दहेज में बाइक और जेवर न लाने पर उसका पति अक्सर मारपीट करता था.
एसएचओ ने बताया कि सोनकली के ससुर जानकी और सास भगवान देवी पर भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है. 30 मार्च को हुए विवाद के बाद नरेश कुमार और उसके माता-पिता ने सोनकली को गंदे कपड़ों में लपेटा, उस पर तारपीन डाला और उसे आग लगा दी. 6 अप्रैल को दम तोड़ने से पहले पीड़िता ने भाई को पूरी घटना बताई.
बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बहू को जिंदा जलाने के अपराध में 70 वर्षीय महिला को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही अदालत ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. यह घटना 20 दिसंबर, 2017 को महाराजगंज जिले के गुगली थाना क्षेत्र के अमोधा गांव में हुई थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने आरती गौर (23) की दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने के मामले में दोषी कौशल्या देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई. सरकारी वकील संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधी महिला ने तेल डालकर बहू को जिंदा जला दिया. सरकारी वकील ने बताया कि मृतक महिला के पिता जय प्रकाश गौर ने शिकायत की थी.
उसके आधार पर कौशल्या देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. केस की सुनवाई के दौरान नौ लोगों की गवाही हुई. इसके बाद अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेज हत्या के मामले में मृतक महिला के पति और सास को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








