
Uttar Pradesh: घरेलू झगड़े में पत्नी ने की खुदकुशी, 13वीं के दिन पति ने भी लगाया मौत को गले
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक शख्स ने अपनी पत्नी की खुदकुशी के 13वें दिन फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. इस वजह से पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी. उसकी मौत के बाद पति लगातार वियोग में चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक शख्स ने अपनी पत्नी की खुदकुशी के 13वें दिन फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. इस वजह से पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी. उसकी मौत के बाद पति लगातार वियोग में चल रहा था. पत्नी की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मान रहा था. यही वजह है कि उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जिले के बौड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी ने घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली थी. शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी दीपक कुमार (25) की शादी करीब एक साल पहले अनीता (22) से हुई थी. अनीता ने 24 मार्च को खुदकुशी की थी. उसकी मौत के बाद दीपक बहुत उदास था. वो अक्सर चुपचाप रहता और किसी से बात नहीं करता था.
स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सूरज सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को अनीता की तेरहवीं की रस्म हुई. रस्म पूरी होने के बाद परिवार और दोस्त चले गए. अगली सुबह यानी शनिवार को दीपक का शव उसकी पत्नी की साड़ी के साथ छत से लटका हुआ मिला. प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है. मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी गई है. बताते चलें कि फरवरी में हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. यहां एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले के निवासी रामू वर्मा (35) और उसकी पत्नी रूबी (27) के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद रामू अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन उसकी पत्नी रूबी दूसरे कमरे में चली गई. इसके कुछ देर बाद उसने फांसीका फंदा लगाकर जान दे दी.
रामू जब उठा तो उसने देखा कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली तो उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया था कि घटना के समय दंपत्ति के दो बच्चे, चार वर्षीय प्रांशु और आरव (तीन) सो रहे थे. पत्नी और पति ने जिस वक्त यह कदम उठाया, उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. सीओ ने बताया कि पति-पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








