
Uttar Pradesh: कौशांबी में चलती ट्रेन के आगे कूदने से व्यक्ति की मौत, खुदकुशी की आशंका
AajTak
Kaushambi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के परसारा गांव में मंगलवार को चलती ट्रेन के आगे कूदने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के परसारा गांव में मंगलवार को चलती ट्रेन के आगे कूदने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
एसएचओ चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ये घटना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर हुई. सामने से तेज गति से आती ट्रेन को देखते ही व्यक्ति ट्रैक पर कूद गया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया. उन्होंने जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचित किया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक की पहचान कौशांबी के रक्सवारा गांव निवासी इंद्रपाल के बेटे शिवचंद्र (24) के रूप में हुई है. उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. शिवचंद्र के परिवार ने पुलिस को बताया कि वो कई दिनों से बीमार था. डिप्रेशन से जूझ रहा था.
एसएचओ ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि गंभीर भावनात्मक और शारीरिक परेशानी के कारण युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है. उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसके साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है. आगे की कानूनी प्रक्रिया भी साथ में चल रही है.
बताते चलें कि अप्रैल महीने में कौशांबी जिले के चौराडीह गांव में पारिवारिक प्रतिबंधों से परेशान होकर प्रेमी-जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. दोनों शव एक ही कमरे में लटकते हुए पाए गए थे. 21 वर्षीय रंजीत और 19 वर्षीय सरिता के शव कमरे में एक ही दुपट्टे से लटक रहे थे.
बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे. लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे. इसी बीच सरिता की शादी तय हो गई. अगले महीने शादी होनी थी, लेकिन वो अपने प्रेमी से अलग होने को लेकर चिंतित थी. इसी मानसिक दबाव के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया. इसके बाद एक साथ फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







