
USA-UK के नागरिकों की Fake Profile… प्रेमजाल मे फंसाकर ठगी, नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार
AajTak
आरोपी महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर, गिफ्ट आने पर कस्टम अधिकारी/इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक कैश या कीमती गिफ्ट होने की बात बताकर कस्टम ड्यूटी, इनकम टैक्स जमा करने और मनीलांड्रिग के नाम पर लोगों को ठगता था. पकड़े गए आरोपी का नाम क्लेटस ओबिएजी (Cletus Obiazi) है.
UP STF ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले नाईजीरियन युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वह Facebook, Instagram, Whatsapp पर USA और UK के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल (Fake Profile) बनाकर भारतीय युवक-युवतियों से दोस्ती कर उन्हें ठगता था.
आरोपी महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर, गिफ्ट आने पर कस्टम अधिकारी/इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक कैश या कीमती गिफ्ट होने की बात बताकर कस्टम ड्यूटी, इनकम टैक्स जमा करने और मनीलांड्रिग के नाम पर लोगों को ठगता था.
यह भी पढ़ें- Delhi: बेटी के साथ अफेयर का मां करती थी विरोध, आरोपी ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली
पकड़े गए आरोपी का नाम क्लेटस ओबिएजी (Cletus Obiazi) है. वह गुरूनानक नगर तिलक विहार दिल्ली की गली नंबर 4 के एक मकान में रह रहा था. उत्तर प्रदेश एसटीएफ को काफी समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न तरीकों से लोगों के साथ ठगी करने की शिकायत मिल रही थी.
लखनऊ की महिला से ऐसे ठगे थे रुपये
इसके बाद जांच के दौरान पता चला कि मई-2023 में आलमबाग की एक युवती से फेसबुक पर रेमंड यादव लंदन के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की गई. इसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपये के पाउंड और महंगी ज्वेलरी आदि गिफ्ट भेजने की बात बताई गई.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











