
US: TikTok वीडियो बनाते वक्त 13 साल की मासूम ने खुद को लगा ली आग, बुरी तरह झुलसी
Zee News
Girl Sets Herself On Fire Attempting TikTok Challenge: पीड़ित बच्ची बाथरूम में शीशे के सामने खड़े होकर आग से अलग-अलग आकार बनाने की कोशिश कर रही थी, जिसकी वजह से डेस्टिनी जल गई.
वॉशिंगटन: अमेरिका (United States) के पोर्टलैंड (Portland) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक 13 साल की बच्ची ने टिकटॉक (TikTok) वीडियो बनाने के चक्कर में खुद को आग लगा ली. बच्ची आग में बुरी तरह झुलस गई. बच्ची टिकटॉक पर एक फायर चैलेंज पूरा करने की कोशिश कर रही थी. द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का नाम डेस्टिनी क्रेन है. टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान बच्ची के हाथ और उसकी गर्दन बुरी तरह जल गई. टिकटॉक वीडियो बनाते वक्त आग जलाने की ट्रिक गलत हो गई.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



