
US-China में बढ़ी तनातनी तो Gold ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम सोना 92000 के पार
AajTak
Gold Rate: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से शुरू हुई ट्रेड वॉर के बीच सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एमसीएक्स पर 10 ग्राम गोल्ड का रेट पहली बार 92,000 रुपये के पार निकल गया.
एक ओर जहां अमेरिका और चीन में जारी टैरिफ वॉर (US-China Tariff War) से हलचल मची है, तो वहीं दो आर्थिक शक्तियों के बीच तनातनी के बीच सोने की कीमत (Gold Rate) अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना पहली बार 92,000 प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, तो दूसरी ओर घरेलू मार्केट में सोना 90,000 के पार बना हुआ है.
पहली बार 92 हजारी हुआ Gold दुनिया में जारी अनिश्चितता के बीच Gold Price में तेज उछाल जारी है. गुरुवार को MCX पर कारोबार के दौरान सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया. 5 जून की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम Gold की कीमत 92,400 रुपये तक जा पहुंची, हालांकि फिर इसमें मामूली गिरावट आई और ये 92,050 रुपये दर्ज किया गया. ऐसा पहली बार है जबकि सोने का भाव 92,000 रुपये के पार निकला है. मतलब ये गोल्ड प्राइस का अब तक का सबसे हाई लेवल है.
सोमवार से अब तक ₹5472 महंगा इस हफ्ते की शुरुआत में जहां सोने की वायदा कीमत में गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं हफ्ते के पहले कारोबारी दिन से गुरुवार 10 अप्रैल तक 10 ग्राम सोने का भाव 5,472 रुपये तक चढ़ गया है. जी हां, सोमवार को एमसीएक्स पर सोने का दाम 86,928 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो गुरुवार को 92,400 रुपये तक जा पहुंचा.
घरेलू मार्केट में क्या है भाव? एमसीएक्स पर जहां सोने ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो वहीं घरेलू मार्केट में भी इसकी कीमत 90,000 रुपये के पार बनी हुई है. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबासाइट IBJA.Com के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 90,160 रुपये चल रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 88,000 रुपये, 20 कैरेट का भाव 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड का रेट 73,030 रुपये है.
बता दें आईबीजेए के गोल्ड रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










