
US विदेश मंत्री से एस जयशंकर की मुलाकात, भारत-अमेरिका पार्टनरशिप मजबूत करने पर बातचीत
AajTak
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्वास जताया कि भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों के आपसी हितों के साथ-साथ वैश्विक भलाई के लिए भी उपयोगी होंगे.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और पिछले चार साल में US-इंडिया पार्टनरशिप की एडवांसमेंट की समीक्षा की.
जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कल (गुरुवार) शाम को वाशिंगटन डीसी में एंटनी ब्लिंकन से मिलकर बहुत खुशी हुई. पिछले चार साल में अमेरिका-भारत साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की. इस बात पर सहमति है कि कई सेक्टर्स में हमारा सहयोग मजबूत हुआ है, साथ ही हमारे कंफर्ट लेवल में भी बढ़ोतरी हुई है." जयशंकर ने यकीन जताया कि भारत-अमेरिका संबंध हमारे आपसी हितों के साथ-साथ वैश्विक भलाई के लिए भी काम करेंगे."
जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, ह्यूस्टन और अटलांटा में भारत के महावाणिज्यदूतों से भी मुलाकात की.
'प्रोडक्टिव दिन...'
भारतीय विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "टीम 'India in USA' और न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, ह्यूस्टन और अटलांटा में स्थित हमारे महावाणिज्यदूतों के साथ एक प्रोडक्टिव दिन रहा. टेक्नोलॉजी, ट्रेन और इन्वेस्टमेंट पर गौर करते हुए अमेरिका-US पार्टनरशिप को गहरा करने के मौकों पर चर्चा की. इसके साथ ही, अमेरिका में भारतीय समुदाय की बेहतर सर्विंग पर विचार साझा किए."
यह भी पढ़ें: एस. जयशंकर ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी NSA जेक सुलिवन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








