
रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
पाकिस्तान के कराची में एक इमारत में खाना पकाने के दौरान हुए ब्लास्ट में 16 लोगों की जान चुकी है. इसके अलावा कई लोग घायल हैं. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है और राष्ट्रपति जरदारी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं.
Karachi Building Collapse in Gas Explosion: रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के सबसे बड़े बंदरगाह वाले शरह में ज़ोरदार धमाका हुआ है. यह धमाका खाने पकाने के दौरान हुआ. धमाका इतना ज़ोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान चुकी है. मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर दुख जताया है. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है.
सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक रिहायशी इलाके में रमजान के पहले दिन सुबह सहरी की तैयारी के दौरान एक भयंकर धमाका हुआ. स्थानीय पुलिस और राहत अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब लोग सुबह का खाना तैयार कर रहे थे.
पुलिस प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि शुरू में 13 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन मलबे से तीन और शव निकाले जाने पर मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई.
राहतकर्मी अभी भी मलबा हटाकर फंसे लोगों को खोजने में लगे हुए हैं. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आस-पड़ोस के लोग सहायता के लिए जुटे. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कराची में संग्राम! जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने अधिकारियों को घायल लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








