
इधर ट्रंप आंख दिखा रहे, इधर ईरान चुन लिया गया UN में इस बड़े पद के लिए
AajTak
UN की इस कमेटी की जिम्मेदारियों में कमेटी की खास जिम्मेदारियों में इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना, झगड़ों को शांति से सुलझाना और इंटरनेशनल कानून के नियमों को मजबूत करना और उन्हें लागू करना शामिल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से युद्ध की धमकियां झेल रहे ईरान को संयुक्त राष्ट्र में अहम जिम्मेदारी मिली है. ईरान को यूनाइटेड नेशंस स्पेशल कमिटी ऑन द चार्टर का वाइस-चेयर चुना गया है. यह बॉडी UN के बुनियादी सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं. अब इस कमेटी में ईरान उपाध्यक्ष देश के तौर पर काम करेगा.
18 फरवरी 2026 को न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक ईरान स्पेशल कमिटी ऑन द चार्टर के वाइस-चेयर के तौर पर काम करेगा, साथ ही कमिटी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स का मेंबर भी होगा.
1974 में यूनाइटेड नेशंस के फ्रेमवर्क के अंदर बनी यह कमिटी, UN चार्टर को तय करने के संबंध में सीधी और अहम भूमिका निभाती है.
कमेटी की खास जिम्मेदारियों में इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना, झगड़ों को शांति से सुलझाने को बढ़ावा देना, और इंटरनेशनल कानून के नियमों को मजबूत करना और उन्हें लागू करना शामिल है.
इसके मिशन में इंटरनेशनल कानूनी सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखना, साथ ही UN के चार्टर के दायरे में उसकी कुशलता और असर को बेहतर बनाने के प्रस्तावों की जांच करना भी शामिल है.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कहा है कि मौजूदा हालात में स्पेशल कमेटी की भूमिका और भी जरूरी हो गई है, जब इंटरनेशनल सिस्टम अपने कुछ सदस्यों द्वारा एकतरफ़ा नज़रिए से UN के सिद्धांतों के उल्लंघन के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








