
ऊंट के मुंह में जीरा! गाजा को आबाद करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जोड़े सात अरब डॉलर, समझें- नाकाफी क्यों
AajTak
गाजा में शांति बहाली के लिए बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग एक दर्जन पर्यवेक्षक शामिल हुए, जिनमें कई मिडिल ईस्ट, यूरोप, एशिया और अन्य देशों के राजनयिक शामिल थे.
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) की पहली बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस गाजा को फिर से आबाद करने, वहां शांति और स्थिरता लाने पर रहा. इस दौरान 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और गाजा के लिए एक भारी-भरकम फंड पर भी सहमति बनी.
गाजा में शांति बहाली के लिए बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग एक दर्जन पर्यवेक्षक शामिल हुए, जिनमें कई मिडिल ईस्ट, यूरोप, एशिया और अन्य देशों के राजनयिक शामिल थे.
इस बोर्ड का उद्देश्य गाजा को फिर से आबाद करना, हमास के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करना और युद्ध के बाद के विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ढांचा तैयार करना है. इसी दिशा में इस बैठक में पुनर्निर्माण फंड के लिए कुल सात अरब डॉलर का फंड जुटाने पर सहमति बनी. इसके लिए नौ देशों के बीच सहमति बनी. इसके अलावा अमेरिका ने खुद इस पहल के लिए लगभग दस अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा की. हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह राशि सीधे गाजा के पुनर्निर्माण में कैसे खर्च होगी.
ट्रंप ने बैठक में जोर देकर कहा कि यह बोर्ड शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है और गाजा के नागरिकों के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में यह एक अहम कदम है. उन्होंने साझेदार देशों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर योगदान स्थिरता और एक नई आशा में निवेश है.
लेकिन इस बैठक में कहा गया कि यह मौजूदा राशि गाजा के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी अनुमानित 70 अरब डॉलर का सिर्फ एक हिस्सा है. गाजा को फिर से आबाद करने केलिए बड़े निवेश की जरूरत है. बैठक में यह भी संकेत दिए गए कि बोर्ड की भूमिका समय के साथ विश्व के अन्य संघर्षों के समाधान में भी बढ़ सकती है, जिससे इसकी महत्वाकांक्षा व्यापक होती दिख रही है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








