
'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं', बलूचिस्तान से BLA जवानों का नया वीडियो, सेना से लगाई गुहार
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सैनिक दावा करते दिख रहे हैं कि वो पाकिस्तानी सेना के आधिकारिक सदस्य हैं.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तनाव चरम पर पहुंच गया है. प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक उनकी हिरासत में नजर आ रहे हैं. ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब कैदियों की अदला-बदली के लिए BLA की दी गई 22 फरवरी की समय सीमा खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं.
ये वीडियो सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना के उन दावों को चुनौती देता है, जिनमें कथित तौर पर इन जवानों को अपना मानने से इनकार किया गया था. वीडियो में हिरासत में लिए गए जवान कैमरे के सामने अपने ऑफिशियल सर्विस कार्ड और नेशनल आईडी कार्ड (शिनाख्ती कार्ड) दिखा रहे हैं.
जवान दावा कर रहे हैं कि उन्हें सेना में औपचारिक रूप से भर्ती किया गया था और ड्यूटी पर तैनात किया गया था. एक सैनिक रोते हुए कहता है, 'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं और आज पाकिस्तानी सेना मेरी मालिक नहीं है. सेना कैसे कह सकती है कि हम उनके जवान नहीं हैं?'
जवानों ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व से लगाई गुहार
हिरासत में लिए गए इन जवानों ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व और सरकार से गुहार लगाई है कि वो BLA की मांगों को स्वीकार कर लें. वो चाहते हैं कि सरकार बलूच कैदियों की रिहाई के बदले उनकी सुरक्षित घर वापसी का रास्ता साफ करे. वहीं, BLA ने अपने मीडिया विंग 'हक्कल' के जरिए साफ कर दिया है कि बातचीत के लिए अब सिर्फ 72 घंटे बचे हैं.
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में BLA ने पाक सैनिकों को बनाया बंधक, देखें Video

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









