
भारत-अमेरिका के बीच तनाव में सऊदी ने मारी बाजी, तेल के 'खेल' में रूस को किया रिप्लेस
AajTak
रूस से भारत की तेल खरीद में भारी गिरावट आई है. तेल में गिरावट के कारण अब रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता नहीं रहा. भारत का शीर्ष तेल आपूर्तकर्ता अब सऊदी अरब हो गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगा दिया था. इस कारण भारत-अमेरिका में भारी तनाव पैदा हुआ और दोनों के बीच व्यापार वार्ता भी रुक गई. लेकिन फिर 2 फरवरी को ट्रंप ने घोषणा की कि भारत-अमेरिका एक व्यापार समझौते पर राजी हो गए हैं. ट्रंप ने कहा कि डील के तहत भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा जिसके बदले में उन्होंने भारत पर लगा 25% टैरिफ हटा दिया है. उन्होंने भारत पर लगा 25% रेसिप्रोकल टैरिफ भी घटाकर 18% कर दिया.
इसके बाद से अमेरिका की तरफ से बार-बार ये दावे किए गए कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर रहा है. उधर रूस कहता रहा कि भारत ऐसा कुछ करने नहीं जा रहा. भारत ने चुप्पी साधे रखी, बस इतना कहा कि राष्ट्र हित में तेल के स्रोतों में विविधता रखी जाएगी.
लेकिन अब आंकड़ों ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है. भारत ने वास्तव में रूस से तेल खरीद में भारी कटौती की है.
रूस से भारत के माल (मर्चेंडाइज) आयात में जनवरी में 40.5 प्रतिशत की गिरावट आई. एक साल पहले जहां भारत रूस से 4.81 अरब डॉलर का माल खरीदता था, अब यह घटकर 2.86 अरब डॉलर रह गया है. इस गिरावट की वजह भारतीय रिफाइनरियों का रूसी तेल की खरीद में भारी कटौती करना है. रूस से भारत के कुल माल आयात में कच्चे तेल का हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत रहा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंडस्ट्री के सूत्रों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत की कुल तेल खरीद में रूसी कच्चे तेल का हिस्सा 2022 के अंत के बाद सबसे कम हो गया है. जनवरी में ही मध्य-पूर्व के देशों से तेल की खरीद 2022 के बाद से सबसे अधिक हो गई. और इसी के साथ ही सऊदी अरब एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.
भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर रूस पीछे खिसक गया

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








