
'चाहे कहीं भी हों, खत्म करने का अधिकार..', PAK ने तालिबान के राजनयिक को बुलाकर धमकाया
AajTak
पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.
पाकिस्तान फिर से अफगानिस्तान से तनाव का बहाना ढूंढ़ रहा है. इस्लामाबाद ने एक बार फिर कहा है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ होने दे रहा है. पाकिस्तान ने उस हमले का हवाला दिया है जिसमें 11 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले के लिए अफगानिस्तान के जमीन का इस्तेमाल किया गया.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को धमकी भरी भाषा में कहा है कि हमें अपनी सुरक्षा पक्की करने के लिए 'आतंकी' ग्रुप और उनके साथियों से जुड़े किसी भी ख्वारिज को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है, चाहे वे कहीं भी हों.
सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को एक सुरक्षा चेक पोस्ट से टकरा दिया, जिसमें 11 सैनिक और एक नागरिक मारे गए.
पाक ने जारी किया डिमार्श
विदेश मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह डिमार्श बुधवार दोपहर को जारी किया गया. जब पाकिस्तान ने अफ़गान मिशन के डिप्टी हेड को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया.
डिमार्श का मतलब होता है एक देश की सरकार द्वारा दूसरे देश की सरकार को दिया गया औपचारिक विरोध, मांग, चेतावनी या अपनी आधिकारिक स्थिति बताने वाला संदेश. यह आमतौर पर राजदूत के जरिए दिया जाता है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








