
इमरान खान को दो बार मिला ‘डील’ का ऑफर, फिर बिगड़ गई बात, शहबाज के करीबी का बड़ा खुलासा
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान को दो बार समझौते का प्रस्ताव मिलने का दावा हुआ है. राणा सनाउल्लाह के मुताबिक खान पहले सहमत हुए, फिर पीछे हट गए. सरकार ने किसी डील से इनकार किया है. इमरान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई गई है.
पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर 'डील' शब्द चर्चा के केंद्र में है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी और राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने खुलासा किया है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दो बार 'डील' का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन दोनों बार बातचीत बेनतीजा रही.
लाहौर में एक टीवी टॉक शो के दौरान सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान से समझौते की दो गंभीर कोशिशें की गईं. पहली कोशिश 26 नवंबर 2024 से पहले की गई थी, जिसमें गृह मंत्री मोहसिन नकवी और तत्कालीन खैबर पख्तूनख्वा मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर शामिल थे. दूसरी पहल हाल ही में विदेश से कुछ लोगों द्वारा की गई.
सनाउल्लाह के अनुसार, इमरान खान ने शुरुआत में प्रस्ताव पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में वे पीछे हट गए. उन्होंने कहा,'हम इस मसले का राजनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन खान रास्ता निकालने को तैयार नहीं हैं.' उनका यह भी दावा है कि इमरान मौजूदा सरकार को हटाकर खुद सत्ता में वापसी चाहते हैं.
सरकार की सफाई
हालांकि, सरकार के भीतर से ही इस बयान पर सफाई भी आई. सूचना मंत्री अत्ताल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि इमरान खान को कोई डील या रियायत नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी भी तरह की नरमी की बात पूरी तरह गलत है और इमरान खान एक दोषी करार दिए गए व्यक्ति हैं.
यह भी पढ़ें: कातिल गेंदें, किंग और लेजेंड... क्रिकेट के 'ग्रीक गॉड' इमरान खान की कहानी

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








