
'बांग्लादेश में होगी हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, और भारत...', बोले तारिक रहमान कैबिनेट के हिंदू मंत्री
AajTak
प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार में एकमात्र हिंदू मंत्री निताई रॉय चौधरी ने कहा है कि प्रशासन सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कट्टरपंथ को बढ़ावा न देने का भी भरोसा दिलाया.
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार में 77 वर्षीय निताई रॉय चौधरी को संस्कृति मंत्री बनाया गया है. वह सरकार में एकमात्र हिंदू मंत्री हैं और बीएनपी की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष भी हैं. शपथ लेने के बाद एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और देश में कट्टरपंथ को फैलने नहीं दिया जाएगा.
देश की मौजूदा स्थिति पर बोलते हुए निताई चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि 2024 में हसीना के देश छोड़ने के समय हालात बेहद खराब थे. उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित बताया और आरोप लगाया कि अवामी लीग शासन में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए बिना मेरिट के 98 प्रतिशत छात्रों को पास किया जाता था.
यह भी पढ़ें: असम-बांग्लादेश बॉर्डर का आज दौरा करेंगे अमित शाह... इस खास योजना का करेंगे शंखनाद
संस्कृति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाया और अश्लील नृत्य-संगीत को बढ़ावा दिया. नई सरकार विविधता में एकता की भावना को मजबूत करेगी और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करेगी.
हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर क्या बोले हिंदू मंत्री?
अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं पर बीएनपी के हिंदू मंत्री ने कहा कि हालिया चुनावों में हिंदू मतदाताओं की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि वे खुद को देश का अभिन्न हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय अब किसी भी दल का मात्र वोट बैंक नहीं बनना चाहता. प्रधानमंत्री और BNP नेताओं द्वारा दिए गए सुरक्षा आश्वासन के बाद हिंदू मतदाताओं ने बड़ी संख्या में समर्थन दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








