
US में विदेशियों को ट्रक भी नहीं चलाने देंगे ट्रंप, एक्सीडेंट का हवाला देकर बंद किया वीजा, 6 लाख की सैलरी के लिए उमड़ते हैं इंडियन
AajTak
अमेरिका में विदेशियों के लिए ट्रक ड्राइविंग का सबसे बड़ा आकर्षण वहां मिलने वाली मोटी सैलरी है. अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों को तनख्वाह उनके अनुभव, काम के घंटे और उनकी कार्यक्षमता पर मिलती है. एक ड्राइवर जो प्रतिदिन 500-600 मील ट्रक चला सकता है, वह प्रति माह 5 से 6 लाख रुपये कमा सकता है.
अमेरिका ने विदेशी ट्रक ड्राइवरों को कमर्शियल लाइसेंस देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. भारत से रोजगार की चाहत में अमेरिका जा रहे बेरोजगार युवाओं के लिए ये एक दुखद खबर है. अगर भारत से तुलना करें तो यहां के मुकाबले अमेरिका में ट्रक ड्राइवर का पेशा सम्मानजनक, पैसे वाला और बेहतर जिंदगी ऑफर करने वाला माना जाता है. अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की लाइफ इतनी सुरक्षित और सम्मानित है कि भारत से कई युवा लड़कियां वहां जाकर ट्रक चला रही हैं. नई उम्र की ये लड़कियां अमेरिकी हाईवे पर ड्राइविंग के अपने अनुभवों को यूट्यूब पर डाल रही हैं.
लेकिन परदेश में अच्छी जिंदगी का ये सपना अब खत्म होने वाला है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक चालकों के लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा जारी करने पर रोक लगा रहे हैं.
उन्होंने कहा, "अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को प्रभावित कर रही है."
फैसले की वजह क्या है?
विदेशी ट्रक ड्राइवरों को कमर्शियल लाइसेंस पर रोक की तात्कालिक वजह एक भारतीय ट्रक ड्राइवर की दुर्घटना बताई जा रही है.
हरजिंदर सिंह एक भारतीय मूल का ट्रक ड्राइवर था. उसने सितंबर 2018 में अवैध रूप से कैलिफोर्निया में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार की थी. 2021 में बाइडेन प्रशासन ने उन्हें वर्क परमिट और कैलिफोर्निया में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस दिया. आरोप है कि 12 अगस्त 2025 को फ्लोरिडा टर्नपाइक पर हरजिंदर ने गलत यू-टर्न लिया. इस दौरान एक मिनीवैन उनके ट्रक से टकरा गई और तीन लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









