
US में भी 'राम नाम' की धूम, -14 डिग्री में लहंगा पहनकर थिरकी महिला, VIDEO वायरल
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम से जुड़े कई गीत भी वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो अमेरिका से भी आया है. इसमें एक भारतीय महिला -14 डिग्री के ठंडे तापमान में बर्फ के बीच लहंगा चोली पहनकर 'राम आएंगे' पर थिरक रही है.
अयोध्या के राम मंदिर में बनने के बाद से हर ओर बस राम नाम की गूंज है. वहीं 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह में स्थापित रामलला की तस्वीर भी पहली बार सामने आई है. अब जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन करीब आ रहा है, लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है.
इस बीच कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग अपने- अपने अंदाज में राम के गीत गाते दिख रहे हैं.भगवान राम से जुड़े कई गीत भी वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो अमेरिका से भी आया है.
इसमें एक भारतीय महिला -14 डिग्री के ठंडे तापमान में बर्फ के बीच लहंगा चोली पहनकर 'राम आएंगे' पर थिरक रही है. इतने कम तापमान में इतने आत्मविश्वास के साथ नाचती महिला को देखकर लग ही नहीं रहा कि उसे जरा भी ठंड लग रही होगी.
बता दें कि इससे पहले जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन (Cassandra Mae Spittmann) ने भी 'राम आएंगे' गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.
इसी कड़ी में हाल ही में, इंडिगो फ्लाइट में यात्रियों को 'राम आएंगे' गाते हुए देखा गया. इसका एक वीडियो @mygovindia के इंस्टाग्राम से वायरल हुआ.
पोस्ट के कैप्शन में @mygovindia ने लिखा है- 'राम आएंगे' हवा में गूंजता है, सचमुच! अयोध्या जाने वाली उड़ान में यात्री अपना उत्साह दिखाते हुए एक सुर में गा रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








