
US में भारतीय मूल की डॉक्टर पर ‘खतना’ करने का इल्जाम; कोर्ट ने उठाया ये बड़ा सवाल
Zee News
न्यायाधीश बर्नार्ड फ्रेडमैन ने मामले में दायर चैथे अभियोग को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रतिशोधी अभियोजन जैसा है. न्यायाधीश फ्रेडमैन ने कानून को असंवैधानिक बताते हुए 2018 में उन आरोपों को खारिज कर दिया था.
वाशिंगटनः अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बच्चियों का खतना करने की आरोपी भारतीय मूल की एक चिकित्सक के खिलाफ नए आरोप खारिज कर दिए हैं. मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया है. माना जा रहा है कि अमेरिका में अपनी तरह का यह पहला मामला है. ‘द डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के मुताबिक डॉ. जुमना नागरवाला ने मिनेसोटा की सात वर्षीय दो बच्चियों का अवैध रूप से खतना करने के इरादे से यात्रा करने की साजिश रचने का इल्जाम खारिज करने का अनुरोध किया था. दोनों बच्चियों को मेट्रो डेट्रॉयट लाया गया था और अभियोजन ने इसे (खतना को) अवैध रूप से किया गया कार्य बताया था.
नौ बच्चियों का खतना करने का इल्जाम इसे अमेरिका में खतना का पहला मामला माना जा रहा है और यह मामला अप्रैल 2017 को सामने आया था, जब नागरवाला को गिरफ्तार किया गया और उस पर एक ऐसी साजिश करने का आरोप लगाया गया, जो 12 वर्षों तक चली. न्यायाधीश बर्नार्ड फ्रेडमैन ने मामले में दायर चैथे अभियोग को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रतिशोधी अभियोजन जैसा है. नागरवाला पर डेट्रायट के उपनगरीय क्लिनिक में नौ बच्चियों का खतना करने का आरोप है. हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई अपराध करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ धार्मिक रिवाज निभा रही थीं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



