
US: बेरहमी से पीटा, जिंदा सूटकेस में कर दिया पैक; Ex गर्लफ्रेंड के साथ क्रूरता की हदें की पार
Zee News
अमेरिका में शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जो किया वो बेहद हैरान करने वाला है. पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर जिंदा ही सूटकेस में पैक कर दिया. लड़की की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
नई दिल्ली: अमेरिका (US) में एक युवक ने एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. युवक पहले तो चुपके से एक्स गर्लफ्रेंड के घर में दाखिल हुआ फिर उससे झगड़ा किया. गुस्से में लड़की की बेरहमी से पिटाई की, इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे जिंदा सूटकेस में पैक कर दिया.
Independent की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के क्वींस में जेवियर डा सिल्वा रोजास (Javier Da Silva Rojas) नाम के शख्स का 24 वर्षीय वैलेरी रेयेस (Valerie Reyes) से 2019 में ब्रेकअप हो चुका था. हालांकि इससे पहले दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती थी. ब्रेकअप के बाद एक दिन जेवियर चुपके से वैलेरी के घर में दाखिल हुआ, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान जेवियर ने वैलेरी के सिर पर प्रहार किया और बेरहमी से पिटाई लगाई लेकिन इतने से भी उसका मन नहीं भरा.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



