
US फाइटर जेट से भिड़ते-भिड़ते बचा चीन का मिलिट्री प्लेन, अमेरिका भड़का
AajTak
साउथ चाइना सी क्षेत्र में उड़ान भर रहे चीन के सैन्य विमान और अमेरिकी फाइटर जेट भिड़ते-भिड़ते बच गए. दोनों विमानों में सिर्फ 10 फीट का फासला था. अमेरिका का कहना है कि किसी तरह हमारे पायलट ने विमान को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
दक्षिण चीन सागर (South China sea) इलाके में एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब अमेरिकी एयरफोर्स का विमान चीन के मिलिट्री प्लेन से भिड़ने से बाल-बाल बच गया. दोनों विमानों के बीच महज 10 फीट दूरी रह गई थी. अमेरिका का कहना है कि अगर समय से उनका पायलट विमान को नहीं बचाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसके साथ ही अमेरिका ने चीन को चेतावनी भी दी है.
गुरुवार को अमेरिकी मिलिट्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, पिछले सप्ताह दक्षिण चीन सागर में एक चीनी मिलिट्री प्लेन यूएस एयरफोर्स एयरक्राफ्ट के इतने पास आ गया कि दोनों के बीच सिर्फ 10 फीट का फासला रह गया. इसी वजह से अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को इंटरनेशनल एयर स्पेस में हादसे से बचने के लिए तुरंत एक्शन लेते हुए वहां से अलग होना पड़ा.
अमेरिका ने कहा है कि चीनी मिलिट्री एयक्राफ्ट का इतना करीब आना काफी खतरनाक था. यूएस मिलिट्री ने बताया कि यह घटना 21 दिसंबर की है, जिस समय चीनी नेवी जे-11 फाइटर जेट और एक यूएस एयरफोर्स आरसी-135 एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ान भर रहे थे.
अमेरिका ने चीन को इस हरकत पर चेताया
अमेरिका की ओर से बयान में आगे कहा गया कि, '' हम आशा करते हैं कि इंडो पेसिफिक क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरस्पेस का सभी देश सुरक्षित तरह से और अंतराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस्तेमाल करें.
यूएस मिलिट्री के प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीनी विमान अमेरिकी जेट के विंग के 10 फीट पास तक आ गया था. हालांकि, दोनों के फ्रंट साइट में 20 फीट का गैप था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








