
US प्रेसिडेंशियल इलेक्शन: इकलौते मुस्लिम बहुल शहर के मेयर ने किया ट्रंप को समर्थन देने का ऐलान
AajTak
अमेरिका के हैमट्रैक शहर की आबादी करीब 28 हजार है. साल 2021 में हैमट्रैक उस वक्त सुर्खियों में आया, जब यह एक मुस्लिम नगर परिषद और एक मुस्लिम मेयर को चुनने वाला पहला अमेरिकी शहर बन गया.
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एकमात्र मुस्लिम बाहुल्य शहर के मेयर आमेर ग़ालिब (Amer Ghalib) राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है. मिशिगन के अहम राज्य के हैमट्रैमक शहर का नेतृत्व करने वाले आमेर ग़ालिब ने रविवार को कहा कि रिपब्लिकन उम्मीदवार कुछ मुद्दों पर उनकी असहमति के बावजूद 'सिद्धांतों वाले व्यक्ति' और 'सही च्वाइस' हैं.
ग़ालिब ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "डोनाल्ड ट्रंप और मैं हर मुद्दे पर सहमत नही हैं लेकिन मैं जानता हूं कि वे सिद्धांतों वाले आदमी हैं." उन्होंने आगे कहा कि अच्छा लग रहा है, वह चुनाव जीतें या नहीं, राष्ट्रपति बने या नहीं लेकिन मेरा मानना है कि वह इस अहम वक्त के लिए सही च्वाइस हैं. नतीजे कुछ भी हों, मुझे अपने फैसले पर पछतावा नहीं होगा और मैं नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हूं. ग़ालिब ने कहा, "अब कारवां को अपना सफर शुरू करना चाहिए, यह तो बस शुरुआत है."
इस बात के ऐलान करने के तुरंत बाद ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर ग़ालिब के समर्थन वाले पोस्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया.
कौन हैं आमेर ग़ालिब?
हैमट्रैक शहर की आबादी करीब 28 हजार है. साल 2021 में हैमट्रैक उस वक्त सुर्खियों में आया, जब यह एक मुस्लिम नगर परिषद और एक मुस्लिम मेयर को चुनने वाला पहला अमेरिकी शहर बन गया. ग़ालिब, 17 साल की उम्र में यमन से अमेरिका आ गए थे. उन्होंने मिशिगन के फ्लिंट शहर में एक टाउन हॉल में रिपब्लिकन उम्मीदवार से मिलने के एक हफ्ते से भी कम वक्त बाद ट्रंप को अपना समर्थन देने की पेशकश की.
ग़ालिब ने पिछले हफ्ते Detroit News को बताया, "दोनों ने अरब और मुस्लिम अमेरिकियों की चिंताओं पर चर्चा की थी और ट्रंप ने उनसे समर्थन मांगा था. मिशिगन उन सात प्रमुख स्विंग राज्यों में से एक है, जहां से नवंबर में ट्रंप और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच होने वाले मुकाबले का नतीजा तय होने की उम्मीद है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








