
US: पिता के गन से खेल रहा था 8 साल का बच्चा, पिता की गर्लफ्रेंड की एक साल की बेटी की गोली लगने से मौत
AajTak
अमेरिका में हाल ही में मॉस शूटिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं. यह घटना भी रविवार की बताई जा रही है. यहां 8 साल के बच्चे ने अपने पिता की बंदूक से खेलते वक्त फायरिंग कर दी. इसमें 1 साल की बच्ची की मौत हो गई.
अमेरिका के फ्लोरिडा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 8 साल के बच्चे से चली गोली में 1 साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि 2 साल की बच्ची घायल हो गई. पुलिस ने इस मामले में 45 साल के पिता रॉडरिक रान्डेल को कर लिया है. उन पर लापरवाही बरतने, बंदूक रखने और सबूत छिपाने का आरोप लगा है.
अमेरिका में हाल ही में मॉस शूटिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं. यह घटना भी रविवार की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रान्डेल पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में उसे बंदूक रखने की मनाही थी. वह रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था.
रान्डेल अपने 8 साल के बेटे को साथ लाया था. जबकि उसकी गर्लफ्रेंड अपने साथ 2 साल के जुड़वा बच्चों और एक साल की एक बेटी को लेकर आई थी. पुलिस के मुताबिक, रान्डेल बाहर चला गया और उसने बंदूक वहीं छोड़ दी. इस बंदूक से उसके बच्चे ने खेलना शुरू कर दिया. वहीं, रान्डेल की गर्लफ्रेंड सो रही थी.
8 साल के बच्चे ने बंदूक से खेलते वक्त फायरिंग कर दी. इससे 1 साल की बच्ची की मौत हो गई. इस फायरिंग में एक 2 साल की बच्ची भी घायल हो गई. इस हादसे के बाद रान्डेल वहां से बंदूक और कुछ अज्ञात पदार्थ लेकर वहां से चला गया. पुलिस का मानना है कि अज्ञात पदार्थ ड्रग्स भी हो सकती है.
एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर साल सैकड़ों बच्चों को अलमारी और दराज में लोड बंदूकें मिल जाती हैं. इतना ही नहीं इन बंदूकों से बच्चे या खुद को गोली मार लेते हैं, या किसी और पर फायरिंग कर देते हैं. एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी अमेरिका के गन कल्चर को लेकर और नियमों की वकालत करता आया है. आर्गेनाइजेशन के मुताबिक, धोखे से हुई फायरिंग में अमेरिका में हर साल 350 लोगों की मौत होती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








