
US: नॉर्थ कैरोलिना में शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी हैं. यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के Raleigh की है.
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी हैं. यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के Raleigh की है. नॉर्थ कैरोलिना की मेयर एन बाल्डविन ने यह जानकारी दी.
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर ने बताया कि शाम पांच बजे Neuse River Greenway के पास कई राउंड फायरिंग की गई. हमलावर श्वेत नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है. उसके पास लंबी बंदूक थी. पीड़ितों को इलाज के लिए वेकमेड हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस ने बकायदा ट्वीट कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को कस्टडी में ले लिया गया है.
इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनभर से अधिक इमरजेंसी वाहन मौके पर खड़े हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर सेना की वर्दी में था, उसके पास बैकपैक भी था और उसने काले रंग के बूट पहने हुए थे.
मेयर ने इस घटना पर कहा कि यह त्रासदी भरा दिन है क्योंकि Raleigh पुलिस ने अपना एक अधिकारी भी खो दिया है. बंदूक हिंसा से निपटने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका में इस हिंसा को किसी भी कीमत पर बंद करना होगा.
नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने ट्वीट कर कहा, मैंने मेयर बाल्डविन से बात की स्टेट लॉ एनफॉर्समेंट को मुस्तैद रहने को कहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








