
'युद्ध नहीं रुका तो हथियार नहीं देंगे', ईरान से जंग के बीच करीबी दोस्त ने छोड़ा अमेरिका का साथ
AajTak
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका के सहयोगी उससे किनारा कर रहे हैं. होर्मुज के मुद्दे पर भी कई यूरोपीय सहयोगी पीछे हट रहे हैं. इस बीच स्विटजरलैंड ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के एक बेहद करीबी सहयोगी ने उससे किनारा कर लिया है. यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वो ईरान पर जारी हमलों के चलते अमेरिका को हथियार निर्यात करने के लिए कंपनियों को लाइसेंस जारी नहीं करेगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वो किसी भी तरह से युद्ध को बढ़ावा नहीं दे रहा बल्कि वो तटस्थ है. ऐसे में वो अमेरिका को हथियारों का निर्यात जारी नहीं रख सकता.
स्विटजरलैंड की सरकार ने एक बयान में कहा, 'ईरान के साथ चल रहे अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष में शामिल देशों को युद्ध सामग्री के निर्यात की अनुमति संघर्ष चलने तक नहीं दी जा सकती. फिलहाल अमेरिका को युद्ध सामग्री के निर्यात की अनुमति नहीं दी जाएगी.'
होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर भी ट्रंप का साथ छोड़ चुके हैं कई सहयोगी
अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इस स्ट्रेट के बंद होने से दुनियभर में तेल की सप्लाई बाधित हुई है क्योंकि मध्य-पूर्व के देश होर्मुज के जरिए ही अपना तेल बेचते हैं. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सप्लाई की किल्लत हो गई है और तेल-गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. होर्मुज के जरिए दुनिया के करीब 20% तेल की ढुलाई होती है.
इसे देखते हुए ट्रंप ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने में मदद मांगी है लेकिन कई सहयोगी पीछे हट रहे हैं.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










