
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कराने के लिए ईरान वसूल रहा मोटी रकम, तेल टैंकर कंपनी ने चुकाए 20 लाख डॉलर
AajTak
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच ईरान सरकार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उन देशों के जहाजों को प्राथमिकता दे रहा है, जिनका उसके साथ व्यापारिक संबंध रहा है. साथ ही नाकेबंदी कर वह अमेरिका-इजरायल को अपनी ताकत भी दिखा रहा है.
मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद है. इससे भारत समेत दुनिया के कई मुल्क तेल संकट से जूझ रहे हैं. कई देश इस समुद्री इलाके से अपने तेल टैंकरों को सेफ पैसेज देने के लिए लगातार ईरान से बात कर रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक तेल टैंकर कंपनी ने होर्मुज स्ट्रीट से सुरक्षित गुजरने के लिए ईरान को 20 लाख डॉलर का भुगतान किया.
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच ईरान कुछ चुनिंदा जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रहा है. शिपिंग अधिकारियों का मानना है कि तेहरान इस अहम जलमार्ग पर अपना पूरा कंट्रोल साबित करना चाहता है.
समुद्री ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस सप्ताह कम से कम आठ जहाजों ने ईरानी तट के पास लराक आइलैंड से असामान्य मार्ग अपनाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार किया. इनमें भारत, पाकिस्तान और ग्रीस के तेल टैंकर और बल्क कैरियर शामिल हैं. इनमें ईरान का अपना तेल टैंकर भी है. अधिकांश जहाज पहले ईरानी बंदरगाहों पर जा चुके थे.
महाजंग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर फाइनेंशिल टाइम्स में छपी Lloyd’s List Intelligence की रिपोर्ट के मुताबिक, एक टैंकर ऑपरेटर ने सुरक्षित मार्ग के बदले ईरान को 20 लाख डॉलर का भुगतान किया. संभव है कि अन्य जहाजों ने भी इसी मार्ग का उपयोग किया हो, लेकिन उन्होंने अपने ऑटोमेटिक ट्रैकिंग सिस्टम ऑन नहीं किए.
यह गतिविधियां ऐसे समय में हो रही हैं जब चीन और भारत सहित कई देश तेहरान के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने के लिए बातचीत कर रहे हैं. मिडिल ईस्ट में महायुद्ध शुरू होने से पहले इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 20% तेल का व्यापार होता था. अब यह लगभग बंद है.
क्या चाहता है ईरान? विश्लेषकों का मानना है कि ईरान उन देशों के जहाजों को प्राथमिकता दे रहा है, जिनका उसके साथ व्यापारिक संबंध रहा है. कूटनीतिक अलगाव को कम कर ईरान अमेरिका-इजरायल को अपनी ताकत दिखाना चाहता है. साथ ही ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर ट्रंप प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है. ईरान के पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने भी कहा है कि युद्ध खत्म होने के बाद ईरान इस जलमार्ग के लिए नई व्यवस्था लागू करेगा.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.









