
2200 सैनिकों के साथ मध्य पूर्व की ओर रवाना हुआ अमेरिकी युद्धपोत, क्या ट्रंप करने वाले हैं होर्मुज पर बड़ा हमला?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.
पिछले तीन हफ्तों से पूरी दुनिया की नजरें बस एक ही बात पर टिकी हैं, क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में अपनी फौज भेजेंगे? वैसे तो ट्रंप इस मामले में काफी सीक्रेट रहे हैं, लेकिन सैटेलाइट की नजरों से कुछ नहीं छिप पाया. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों ने हलचल मचा दी है. खबर है कि 2,200 घातक मरीन सैनिकों से लैस अमेरिका का एक नया युद्धपोत, यूएसएस त्रिपोली, मिडिल ईस्ट की ओर निकल चुका है. दिलचस्प बात ये है कि इस वक्त ये जहाज दक्षिण हिंद महासागर में भारत के काफी करीब है. जानकार मान रहे हैं कि अगले हफ्ते से ईरान युद्ध एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है.
गुरुवार को जब मीडिया ने ट्रंप को इस बारे में घेरा, तो उन्होंने अपने अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं. अगर भेज भी रहा होता, तो किसी को बताता नहीं.' अब ट्रंप की ये बातें कितनी सच हैं और कितनी नहीं, ये तो वक्त बताएगा, क्योंकि वो अपने अप्रत्याशित फैसलों के लिए ही जाने जाते हैं. अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों का तो यहां तक कहना है कि ट्रंप ईरान में अपने अभियान को और मजबूत करने के लिए हजारों सैनिकों की तैनाती पर काफी गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
अब सवाल उठता है कि अमेरिका आखिर जमीनी स्तर पर अपनी सेना क्यों उतारना चाहता है? इसके पीछे दो बहुत बड़े कारण हैं. पहला तो है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोलना. आपको बता दें कि दुनिया का 20% तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस रास्ते को लगभग ठप कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. ईरान ने भले ही भारत और पाकिस्तान की तरफ जाने वाले कुछ टैंकरों को रास्ता दे दिया हो, लेकिन पश्चिमी देशों के जहाजों पर हमले की धमकी भी दे रखी है. ऊपर से वो अब यहां से गुजरने वालों से मनमाना टैक्स भी वसूल रहा है. एक टैंकर ऑपरेटर ने तो यहां तक दावा किया है कि उसे सुरक्षित निकलने के लिए करीब 20 लाख डॉलर रुपये देने पड़े.
क्या यूएसएस त्रिपोली बनेगा ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार?
ट्रंप चाहते हैं कि उनके साथी देश भी इस रास्ते की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेजें, लेकिन अभी तक वहां से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. ऐसे में यूएसएस त्रिपोली ट्रंप के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर ट्रंप को तेल का ये रास्ता सुरक्षित करना है, तो उन्हें ईरान के तट पर अपने सैनिक उतारने ही होंगे. चूंकि ईरान की नौसेना का काफी हिस्सा पहले ही तबाह हो चुका है, इसलिए अमेरिका के लिए ये कम जोखिम वाला काम हो सकता है. कुछ अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप इन मरीन सैनिकों का इस्तेमाल ईरान के छोटे द्वीपों पर कब्जा करने के लिए कर सकते हैं, ताकि वहां से कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा की जा सके.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










