
अमेरिका ने जारी किया ईरान के टॉप लीडर्स का पोस्टर, रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम
AajTak
मेरिका के विदेश मंत्रालय ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच शीर्ष नेताओं के पोस्टर जारी किए हैं. इन व्यक्तियों पर दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप है. इनके बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की गई है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम ने शुक्रवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच प्रमुख कमांडरों पर 10 मिलियन डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है. इस संबंध में अमेरिका ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें IRGC के पांच प्रमुख अधिकारियों की तस्वीरें और उनके पदों का जिक्र है. अमेरिका ने इन सभी लोगों पर दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया है.
अमेरिका द्वारा जारी पोस्टर में अहमद वाहिदी को IRGC के कमांडर इन चीफ, अली अब्दोल्लाही को खातेमोल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स (KCHQ) के चीफ, सईद अघजानी को IRGC एयरोस्पेस फोर्स के UAV (ड्रोन) कमांडर, हामिदरेजा लश्गरियन को IRGC साइबर इलेक्ट्रॉनिक कमांड के चीफ और माजिद खादेमी को IRGC इंटेलिजेंस ऑफिस के कमांडर के रूप में चिन्हित किया गया है.
अमेरिका का मानना है कि ये सभी व्यक्ति ईरान की सैन्य ताकत के वो महत्वपूर्ण हिस्से हैं जो वैश्विक शांति के लिए खतरा पैदा करने वाली योजनाएं चलाते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








