
US: दो दीवारों के बीच 8 इंच की जगह में फंसी थी महिला, छेद कर देखा तो रह गए हैरान
AajTak
कहते हैं मुसीबत कब कहां आ जाए, कुछ नहीं कह सकते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कैलिफोर्निया के सैंटा एना में, जहां एक महिला आठ इंच पतली जगह में इस कदर फंस गई कि उसका वहां से निकल पाना नामुमकिन था.
कहते हैं मुसीबत कब कहां आ जाए, कुछ नहीं कह सकते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैंटा एना में, जहां एक महिला आठ इंच पतली जगह में इस कदर फंस गई, कि उसका वहां से निकल पाना नामुमकिन था. मदद के लिए चीख रही महिला की आवाज जब दो इमारतों की दीवार के बीच से लोगों ने सुनी तो हैरान रह गए. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम ने महिला को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. (फोटो/OCFA twitter) अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो बिल्डिंग्स के बीच में महज 8 इंच पतली जगह में फंसी महिला को बचावकर्मियों द्वारा रेस्क्यू किया गया. हालांकि महिला को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचावकर्मियों ने सही सलामत बाहर निकाल लिया, घटना के वक्त महिला बिना कपड़ों के थी. (फोटो/KTLA ) सेंटा एना में ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी (OCFA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई. टीम को बताया गया कि दीवार के अंदर से किसी महिला की आवाज आ रही है. (फोटो/KTLA )
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










