
US: ड्राइवर के बगैर चली कार, पिछली सीट पर बैठ शख्स ने किया सफर; अब हुई जेल
Zee News
Man Jailed For Doing Stunt In Tesla Car: ऑटो-पायलट मोड पर कार चलाने की बात जब पुलिस को पता चली तो आरोपी परम शर्मा की तलाश के लिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया.
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका (US) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वह बिना ड्राइवर की कार में बैठकर जा रहा था. पुलिस ने शख्स को इस वजह से गिरफ्तार किया क्योंकि वह कार की पिछली सीट पर बैठकर स्टंट (Man Jailed For Doing Stunt In Tesla) कर रहा था. अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कैलीफोर्निया हाइवे पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम परम शर्मा है. उसकी उम्र 25 साल है. वह अपनी टेस्ला कार में पीछे वाली सीट पर बैठकर स्टंट कर रहा था. उसने कार को ऑटो-पायलट मोड पर लगा दिया था. जब कार चल रही थी, तब ड्राइविंग सीट पर कोई नहीं बैठा था. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया और उसकी कार जब्त कर ली.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



