
US: टेक्सास में लोगों को बंधक बनाने वाले को पुलिस ने किया ढेर, पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की कर रहा था मांग
ABP News
Texas Hostages: पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को अफगानिस्तान पर अमेरिकी सेना के अधिकारियों की हत्या का दोषी ठहराया गया है. हालांकि बाद में सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Texas Hostages: अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर प्रार्थना के दौरान लोगों को बंधक बनाने वाले शख्स को पुलिस ने मार गिराया है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि बंधक बनाए गए सभी लोग बाहर आ गए हैं और सुरक्षित हैं. इससे पहले कल शख्स न वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और घटना की ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ भी की. शख्स एक पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को रिहा करने की मांग कर रहा था. पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को अफगानिस्तान पर अमेरिकी सेना के अधिकारियों की हत्या का दोषी ठहराया गया है और वह टेक्सास की एक जेल में बंद है.
कल एक बंधक को किया गया था रिहा

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












