
US-इजरायल से ईरान की जंग, वायरल हो रहा सैफ अली खान की 'कुर्बान' का ये सीन
AajTak
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिल्म ‘कुर्बान’ का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आतंकवाद की परिभाषा और वैश्विक राजनीति पर उठाए गए सवालों ने नई बहस छेड़ दी है. जानिए क्यों 15 साल पुराना ये सीन आज फिर चर्चा में है.
साल 2009 में रिलीज हुई 'कुर्बान' फिल्म का एक पावरफुल सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सैफ अली खान और विवेक ओबेरॉय के बीच हुई बातचीत महज फिल्मी डिस्कशन नहीं, बल्कि एक तीखा टकराव है. एक ऐसी बहस जो आतंकवाद की परिभाषा, वैश्विक राजनीति और दोहरे मानदंडों पर सीधे सवाल उठाती है. फिल्म में करीना कपूर भी अहम भूमिका में थीं.
हाल ही में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद जो टकराव शुरू हुआ है, उसके बीच इस फिल्मी सीन की चर्चा अचानक बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं और आतंकवाद की परिभाषा को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है.
सैफ-विवेक ने समझाई रणनीति
कुर्बान फिल्म में सैफ अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, तो वहीं विवेक ओबेरॉय- स्टूडेंट हैं. जब सैफ अपने स्टूडेंट्स को आतंकवाद पर लेक्चर दे रहे होते हैं तो विवेक समझाते हैं कि कैसे अमेरिका ने भी समय-समय पर आतंकवाद का फायदा उठाया है. कैसे तालिबान- जिसे सब आतंकी के तौर पर जानते हैं, उसका निर्माण भी गोरे लोगों ने अपने फायदे के लिए किया था.
इस सीन को वायरल कर यूजर्स कह रहे हैं कि- जब बॉलीवुड में खुलेआम मिडल ईस्ट और यूएस के मूव पर चर्चा होती थी.
आतंकवाद की डेफिनेशन पर सवाल

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












