
'कोई घबराहट-पैनिक नहीं', जंग के बीच दुबई में एन्जॉय कर रही एक्ट्रेस, बताया कैसे हैं हालात
AajTak
ईरान, इजरायल और यूएस की जंग में मिडिल ईस्ट में भी टेंशन का माहौल है. ईरान की तरफ से दुबई, अबू धाबी में धमाके हो रहे हैं. ऐसे में कई भारतीय सेलेब्स भी वहां फंसे हुए हैं. अब एक्ट्रेस-मॉडल रोशेल राव ने वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी है.
ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में हालात नाजुक बने हुए हैं. ईरान की तरफ से दुबई में भी लगातार बमबारी की जा रही है. जंग की वजह से कई सेलेब्स UAE में फंसे हुए हैं. बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे पावर कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा दुबई में फंसे हुए हैं. उन्होंने वहां के मौजूदा हालातों के बारे में जानकारी दी है.
कैसे हैं दुबई के हालात?
एक्ट्रेस-मॉडल रोशेल राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके बताया कि वो पति और बच्चे संग दुबई में हैं. हालांकि, वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. रोशेल और कीथ ने बताया कि दुबई मे सिचुएशन कंट्रोल में है. कोई पैनिक नहीं है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो परिवार संग रेस्टोरेंट में लंच एन्जॉय करने आई हैं. यूएई सरकार जिस तरह इस सिचुएशन को शांति से हैंडल कर रही है उसकी भी उन्होंने तारीफ की. रोशेल-कीथ ने वीडियो शेयर कर कहा- हम पिछले कुछ दिनों से दुबई में हैं. आप सभी के बहुत सारे मैसेजेस मिले हैं, इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि हम बिल्कुल ठीक हैं. हम खुशकिस्मत हैं कि दुबई में हमारे बहुत सारे अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने हमसे कॉन्टैक्ट किया और वो हमारा साथ दे रहे हैं.
'यूएई सरकार ने जिस तरह से हालात संभाले हैं, उससे मैं काफी इंप्रेस हूं. टूरिस्ट में कोई घबराहट नहीं है और हम अभी-अभी एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए हैं. सब कुछ बहुत शांत है और काफी नॉर्मल लग रहा है, लेकिन लोग ये जानने को बेताब है कि कब सब कुछ सेटल डाउन होगा.'
रोशेल ने आगे कहा- मुझे पता है कि एयरपोर्ट पर बहुत अफरा-तफरी मची हुई है और जो भी इस स्थिति में हैं या अपने ट्रैवल को लेकर परेशान हैं, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है. हम भी कुछ दिन बाद वापस जाएंगे, इसलिए हम ईश्वर पर भरोसा कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में सब कुछ ठीक हो जाए और हम सुरक्षित घर लौट जाएं.
कपल ने जॉइंट पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हम इस क्षेत्र में सभी लोगो के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हमें ईश्वर पर भरोसा है कि वो जल्द ही समाधान और शांति लाएगा. हमें अपनी दुआओं में याद रखें. हम आपको अपडेट देते रहेंगे.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












