
‘पापा मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी’, एमी विर्क से बोली बेटी, दुबई में फंसी, एक्टर का हुआ बुरा हाल
AajTak
पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं. हालांकि, साथ ही उन्होंने यूएई सरकार के प्रयासों की सराहना की और शांति की कामना की.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग की आंच दुबई पर भी पड़ी है. यहां कई सेलेब्रिटीज का बसेरा है. इनमें पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी हैं. उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में ही रहते हैं. एमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. उन्होंने बताया कि बढ़ते तनाव के बीच पत्नी और बेटी मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं.
सिंगर ने कहा कि यूएई की स्थिति उनके दिल पर भारी पड़ रही है. उन्होंने ये भी कहा कि भले ही कोई पब्लिक फिगर बाहर से कितना भी मजबूत दिखे, आखिर में वो भी एक परिवार वाला इंसान ही होता है.
बेटी को लेकर खौफ में एमी विर्क
अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एमी ने लिखा कि- मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहां हैं, और एक पति और पिता होने के नाते ऐसे समय में इमोशनल और टेंशन में आना लाजमी है.
इसी के साथ एमी ने बताया कि उनकी बेटी कैसे उन्हें बचाव के आईडियाज देती हैं. सिंगर ने लिखा मेरी बेटी मुझसे कहती हैं- 'पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बेड के नीचे छिप जाऊंगी. मैं स्ट्रॉन्ग हूं पापा, आप चिंता मत करो.’ ये कोई भी पिता सुनना नहीं चाहता.
उन्होंने कहा कि- हर न्यूज अपडेट उन्हें अब निजी तौर पर छू जाता है. साथ ही उन्हें पता है कि ऐसे हालात से कई और परिवार भी गुजर रहे हैं, जो डर और चिंता में जी रहे हैं. एमी ने कहा कि उनकी दुआ सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो इस संकट से जूझ रहे हैं.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












