
'खामेनेई की मौत पर आंसू', भड़के हिना खान के पति, लगाई फरहाना की क्लास? बोले- गद्दारी...
AajTak
बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया. रॉकी जायसवाल ने बिना नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं यूजर्स ने भी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया.
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट विवाद का शिकार हो गई हैं. हाल ही में उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया था. खबरों के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में इजरायल और अमेरिका के हमलों में उनकी मौत हुई थी. फरहाना ने कहा कि वह हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे. एक्ट्रेस ने साथ ही अल्लाह से उनकी शहादत कबूल करने की दुआ की.
फरहाना का खामेनेई पर दिया ये बयान ना तो यूजर्स पचा पा रहे हैं और ना ही एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जायसवाल इससे इत्तेफाक रखते हैं. बिना नाम लिए रॉकी ने इस पर अपना तीखा रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कोई किसके लिए शोक मनाता है, जब तक वह निजी तौर पर हो. लेकिन अगर कोई इसे पब्लिकली करता है, तो सार्वजनिक आलोचना भी झेलनी पड़ती है.
रॉकी ने कसा तंज
2 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉकी ने लिखा- इन लोगों को मैंने कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार या आंसू बहाते नहीं देखा. न सैनिकों के लिए, न हमलों के पीड़ितों के लिए, न सरकारी पुलिस के लिए, यहां तक कि महान एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं. जो लोग आपकी रक्षा करते हैं, उन्हीं के साथ गद्दारी और विदेशियों के लिए शोक, जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे. वफादारी ही सब कुछ है, और वफादारी सब कुछ साफ दिखा देती है.
फरहाना का बयान
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए फर्र्हाना ने कहा- वो ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वो हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत कबूल करे. कश्मीरी लोग इस खबर से बहुत आहत हैं, सबका दिल दहल चुका है.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












