
'मैं रोया-गिड़गिड़ाया', राजपाल यादव का किस पर फूटा गुस्सा? बोले-5 करोड़ की ईंटें घर में लगीं...
AajTak
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका पैसों का एग्रीमेंट गलत तरीके से आगे बढ़ाया गया था. एक्टर ने ये भी दावा किया कि उन्हें ज्यादा पैसे देने के लिए मजबूर किया गया था.
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में बाहर आने के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं. एक्टर ने 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया. राजपाल ने कॉन्फ्रेंस के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी ने गलत तरीके से एग्रीमेंट को बढ़ाया था और उनसे ज्यादा पैसे मांगे थे.
राजपाल का खुलासा
राजपाल यादव ने कॉन्फ्रेंस में अपने पुशतैनी घर को लेकर भी बड़ा दावा किया. एक्टर बोले- राजपाल 50 करोड़ रुपयों के लिए भी टूट नहीं सकता है, तो 5 करोड़ की मेरे ऊपर जो रकम चढ़ी, उसके लिए बोला गया कि मैं रोया, गिड़गिड़ाया, जबकि इनको भी पता है कि मेरे गांव के घर में 2015 से पहले ही 5 करोड़ रुपये की ईंटें बेसमेंट में लग गई थीं, जिसपर हमारा मकान खड़ा है.
राजपाल के साथ हुआ धोखा?
राजपाल ने बताया कि उनका पहला एग्रीमेंट 2010 में साइन हुआ था, जिसमें ये बात तय हुई थी कि वो 5 करोड़ के बदले 8 करोड़ रुपये देंगे, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद. उसके बाद फिल्म से जो भी नुकसान या फायदा होगा वो राजपाल के पास जाएगा. लेकिन फिर 6-8 महीने के बाद उनके पास दूसरा एग्रीमेंट आ गया, जिसमें कहा गया कि फिल्म 6 महीने लेट हो गई है इसलिए 5 का साढ़े 9 करोड़ कर दो.
राजपाल बोले उन्होंने फिर साढ़े 9 करोड़ पर एग्रीमेंट साइन करवा लिया था. साथ ही कहा कि अगर टाइम पर पैसा लौटा दोगे 7.5 करोड़ ही ले लेंगे. लेकिन अभी 9.5 पर साइन कर दो. फिर जुलाई 2012 में बोला गया कि 11 करोड़ 10 लाख रुपये के एग्रीमेंट पर साइन कर दो. राजपाल ने कहा कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई और 24 घंटे के अंदर फिल्म को थिएटर से उतारना पड़ा था, जिस वजह से सारा पैसा डूब गया.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












