
'मुझे काम मांगने की जरूरत नहीं', राजपाल यादव ने सोनू सूद पर कसा तंज? जेल से निकलते ही बदले सुर!
AajTak
राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं. भतीजी की शादी अटेंड करने के बाद वो काम पर लौट गए हैं. इसी बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर कई सवालों के जवाब भी दिए.
राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान उन्होंने चेक बाउंस केस को लेकर जानकारी साझा की. एक्टर ने अपने अपमकिंग प्रोजेक्ट्स और मुश्किल वक्त में बॉलीवुड से मिले सपोर्ट पर भी बात की.
सोनू सूद के बारे में क्या बोले राजपाल?
राजपाल ने इस दौरान एक्टर सोनू सूद के उन्हें काम ऑफर करने की बात पर भी रिएक्ट किया. दरअसल, चेक बाउंस केस में जब राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था, तब सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे. सोनू सूद ने कहा था कि उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर की है.
अब स्क्रीन संग बातचीत में राजपाल से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- प्लीज इस गलतफहमी से बाहर निकल आएं कि मुझे बार-बार काम मांगने की जरूरत पड़ती है. काम मांगने में कोई शर्म भी नहीं है. मैं अपने काम से जीता हूं. सिनेमा मेरा जुनून है. मैं इस तरह का काम करता हूं कि मुझे चार गुनाह ज्यादा काम मिलता है. मैं वेकेशन पर भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढ़ता नहीं है, बल्कि काम पिछले 11 सालों से मेरे साथ ही रह रहा है.
राजपाल के पास हैं कितने प्रोजेक्ट्स?
राजपाल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की. उन्होंने कहा- मैं इस साल की अपनी पहली फिल्म 'भूत बंगला' कर रहा हूं. इसके बाद मेरे पास 'वेलकम टू द जंगल' है, जिसमें 27 एक्टर्स हैं और एक हैवान है. फिल्म में मेरा रोल छोटा है, लेकिन काफी शानदार है. मेरे पास दो वेब सीरीज और दो अलग फिल्में भी हैं, जिनके बारे में अभी मैं बात नहीं कर सकता. राजपाल ने ये भी खुलासा किया कि आने वाले सात सालों तक के लिए उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये तक का काम है.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












