हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
AajTak
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.
इंडिया में तो शादी का सीजन फिलहाल जारी ही है. लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी करके हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया. लेकिन अब लगता है कि हॉलीवुड के गलियारों में भी शादी की खबर सामने आ चुकी है.
हमेशा के लिए एक हुए पीटर-एमजे?
टॉम हॉलैंड और जैंडेया, जो मार्वेल की 'स्पाइड मैन' फिल्म के पॉपुलर पीटर और एमजे हैं, उनकी फाइनली शादी हो चुकी है. इस खबर का खुलासा खुद एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने लॉस एंजेलिस में आयोजित 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के दौरान किया. बीती शाम 1 मार्च को लॉ रोच ने एक्सेस हॉलीवुड से बातचीत के दौरान इस खबर को कंफर्म किया.
लॉ रोच ने साफ शब्दों में कहा, 'शादी पहले ही हो चुकी है, आपने मिस कर दिया है.' जब जैंडेया के स्टाइलिस्ट से पूछा गया कि क्या ये सच है? तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, बिल्कुल सच है. थैंक्यू, सो मच.' लॉ रोच की इस बात से वहां मौजूद हर कोई हैरान दिखा. टॉम हॉलैंड और जैंडेया की सीक्रेट वेडिंग का खुलासा काफी बड़ा इवेंट बन चुका है.
हालांकि टॉम हॉलैंड और जैंडेया ने अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट या पोस्ट नहीं की है. लेकिन लॉ रोच की बातों से 'पीटर' और 'एमजे' के फैंस बेहद खुश हो गए हैं. उनके लिए ये न्यूज किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं. जैंडेया के स्टाइलिस्ट के खुलासे के बाद, लोग अब एक्ट्रेस की हालिया फोटोज को और भी गौर से नोटिस करने लगे हैं.
फैंस की खुशी का नहीं है ठिकाना