
खामेनेई की मौत का मातम: LIVE शो में रो पड़ी पाक एंकर, बोली- मिडिल ईस्ट में फंसे मेरे बच्चे
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से ईरान समेत पाकिस्तान में भी शोक का माहौल है. कई पाकिस्तानी सितारों का खामेनेई के जाने से दिल टूट गया है. पाक सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं.
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान में तबाही मची हुई है. यूएस और इजरायल लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रहा है. जंग के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अलावा पूरे पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है. पाकिस्तान के कई सेलेब्स फूट-फूटकर रो रहे हैं.
दर्द में पाकिस्तानी सितारे
पाकिस्तान की फेमस टीवी होस्ट राबिया अनम अपने रमजान स्पेशल शो के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर करती नजर आईं. जंग के बारे में बात करते हुए वो लाइव शो में ही फूट-फूटकर रो पड़ीं.
अपने लाइव शो में राबिया अनम बोलीं- ये खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई जंग में शहीद हो गए हैं. इन हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नवासी भी शहीद हो गए हैं.
राबिया ने आगे कहा- इस वक्त पूरा मिडिल ईस्ट जंग की लपेट में आ चुका है. ईरान में पूरी तरह से जंग शुरू हो चुकी है. कुवैत, बहरीन, कतर समेत कई जगह मिसाइलें गिर रही हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं. सरहदें अब महफूज नहीं हैं.
मिडिल ईस्ट में फंसा राबिया का परिवार

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












