
मां को था कैंसर, सलमान खुद मदद को पूछने आए, हैरान रह गईं सुधा चंद्रन
AajTak
सुधा चंद्रन ने अपनी जिंदगी का वो वक्त याद किया जब उनकी मां कैंसर की लड़ाई लड़ रही थीं. तब सलमान ने उन्हें मदद करने की कोशिश की. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सुपरस्टार ने अपना बड़ा दिल रखते हुए उनकी मदद की.
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ-साथ कितने नेक दिल इंसान भी हैं, इसके बारे में हमें हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने बताया. सुधा ने बताया कि जब उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं, तब सलमान उनकी मदद करने के लिए आगे आए थे. एक्ट्रेस ने उनके इस जेस्चर को काफी शानदार मोमेंट बताते हुए पूरा किस्सा साझा किया.
सलमान खान ने जब दिखाया बड़ा दिल
सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में सुधा बताती हैं कि एक बार वो सलमान के साथ किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब ये घटना उनके साथ घटी थी. सुपरस्टार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'वो बहुत शानदार इंसान हैं. मुझे याद है मैं उनके साथ एक फिल्म में काम कर रही थी, और उस वक्त मेरी मां अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें शायद वो याद नहीं होगा, मगर मुझे याद है कि मैं अपने स्टाफ के साथ लंच कर रही थी.'
'तभी सलमान के एक आदमी मेरे पास आए और बोले कि आपको सर आपसे कुछ बात करना चाहते हैं. मैंने कहा ठीक है और मैं उनके पास पहुंच गई. मैंने उनसे पूछा कि जी सलमान सर, कुछ कहना है आपको? तो वो बोले कि मैंने सुना आपकी मां को कैंसर है. आपको कोई मदद चाहिए? मैं हैरान थी. मैंने उनसे पूछा कि सर आपको मेरी मां के कैंसर का कैसे पता लगा? लेकिन उन्होंने कहा कि पॉइंट ये नहीं है. आपको मदद चाहिए या नहीं? अगर आपको मदद चाहिए, तो बस एक कॉल और मैं आपके लिए हाजिर हूं.'
क्यों हैरान थीं सुधा चंद्रन?
सुधा आगे बताती हैं कि उन्हें सलमान की ये बात बेहद पसंद आई. सुपरस्टार द्वारा किया गया ये जेस्चर उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा. सुधा कहती हैं, 'शायद उनकी जिंदगी में कितने लोग आए जिनकी उन्होंने मदद की होगी, लेकिन मेरे लिए वो स्पेशल रिस्पेक्ट बटन था सलमान के लिए. और अगर आज वो इतने सफल हैं, तो सिर्फ अपने माता-पिता और चाहने वालों के आशीर्वाद से. वो ऐसे इंसान हैं, जो अपने अच्छे कर्मों के बारे में कभी बात नहीं करते.'

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












