
दुबई में धमाकों के बीच फंसी ये 'मिस इंडिया', घर वापस लौटने को परेशान, चिंता में परिवार
AajTak
क्षेत्रीय तनाव के बीच दुबई में फंसी बिग बॉस फेम और मिस इंडिया 2020 रनर-अप मन्या सिंह ने अपना डरावना अनुभव साझा किया. फ्लाइट सस्पेंड होने, धमाकों और अनिश्चित हालात के बीच उन्होंने परिवार और देश को लेकर भावुक बयान दिया.
मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते तनाव, धमाकों, एयरस्पेस बंद होने के बाद यूएई के कुछ हिस्सों में हालात बिगड़ गए हैं. ऐसे में कई इंटरनेशनल यात्री दुबई में फंस गए हैं. इन्हीं में से एक हैं मान्या सिंह. ये बिग बॉस रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. मान्या मिस इंडिया रनर अप हैं. उनकी वापसी की फ्लाइट सस्पेंड हो गई, जिसके बाद विदेश में अकेली फंस गईं.
दुबई में फंसी मान्या
मान्या 26 फरवरी को यूएई एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर शामिल होने गई थीं. दुबई से बात करते हुए उन्होंने बताया- बाकी सभी लोग 27 तारीख की रात को निकल गए थे, लेकिन मैंने रुकने का फैसला किया. मेरी 28 फरवरी को दोपहर 2:50 बजे अबू धाबी से फ्लाइट थी. लेकिन बाद में उनकी फ्लाइट सस्पेंड हो गई और वो वहीं फंस गईं. उन्होंने कहा- यहां हालात बेहद तनावपूर्ण हैं.
मान्या ने बताया- शनिवार को जब मैं दुबई एयरपोर्ट पर थी, तब मैंने आसपास धमाके होते और मिसाइलें उड़ती देखीं. वो पल बेहद डरावना था. अभी भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. सड़कें बंद हैं और बाहर लगभग सन्नाटा है. मैं अकेली हूं और डरी हुई भी, लेकिन मैं घबरा नहीं सकती, क्योंकि पैनिक करने से हालात और बिगड़ेंगे.
होटल में बीत रहे दिन
उन्होंने अपने होटल को लेकर भी एक बड़ी बात बताई. मान्या ने कहा- शुरुआत में मुझे फेयरमोंट द पाम में रुकना था, क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटीज फंसे हुए यात्रियों के लिए कमरे अरेंज कर रही थीं. लेकिन वहां मेरे लिए कमरा नहीं मिल पाया. करीब आधे घंटे बाद पता चला कि जिस होटल पर हमला हुआ था. वो होटल ठीक CIEL Dubai Marina के सामने है, जहां मैं फिलहाल ठहरी हुई हूं.

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट का खुलासा, फैंस हैरान
लॉस एंजेलिस में 2026 एक्टर्स अवॉर्ड्स के इवेंट में हॉलीवुड स्टार जैंडेया के स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि टॉम हॉलैंड और जैंडेया की शादी हो चुकी है. इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस खुशी के साथ-साथ हैरानी जता रहे हैं.












