
US: आग का दरिया है ये धधकता पूल, डूबने के बाद पिघल गई थी टूरिस्ट की बॉडी
Zee News
थर्मल पूल (Thermal Pool) तक जाने पर एक महिला को जेल की हवा खानी पड़ी है. प्रशासन ने इस पूरे इलाके में जाने पर पाबंदी लगा रखी है और कोई भी अगर नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है. मेडलिन कैसी नाम की महिला के साथ दो और लोग भी थे.
नई दिल्ली: गर्मियों में हर कोई राहत पाने के लिए पूल में स्विमिंग के मजे लेना चाहता है और इसके लिए लोग वेकेशन तक प्लान करते हैं. लेकिन अगर किसी पूल का पानी खौलता हुआ मिल जाए तो उसमें नहाने पर जान का खतरा भी हो सकता है. अमेरिका के यलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellowstone National Park) में एक ऐसा ही पूल है जिसका पानी गरम लावे की तरह खौलता है और उसमें उतरने पर बॉडी पिघलने तक का खतरा रहता है. डेली स्टार की खबर के मुताबिक इस पूल तक जाने पर एक महिला को जेल की हवा खानी पड़ी है. प्रशासन ने इस पूरे इलाके में जाने पर पाबंदी लगा रखी है और कोई भी अगर नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है. मेडलिन कैसी (Madeline Casey) नाम की महिला के साथ दो और लोग भी थे जिन्होंने इस थर्मल पूल (Thermal Pool) तक जाकर नियमों को उल्लंघन किया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



