
Urban Company Native M2 Review: स्मार्ट वॉटर प्यूरिफायर, बेहतरीन डिजाइन और परफॉर्मेंस
AajTak
Native M2 Review: Urban Company ने दो वॉटर प्यूरिफायर लॉन्च किए हैं. इनमे Native M2 कंपनी का फ्लैगशिप वॉटर प्यूरिफायर है. मार्केट में इतने सारे मौजूदा वॉटर प्यूरिफायर के सामने ये कहां टिकता है? इस रिव्यू में जानेंगे इस RO के बारे में और कैसा परफॉर्म करता है इसका पूरा रिपोर्ट कार्ड.
Urban Company ने हाल ही में नए वॉटर प्यूरिफायर्स लॉन्च किए हं. इनमे Native M2 RO कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है. भारतीय मार्केट में कई पॉपुलर वॉटर प्यूरिफायर्स पहले से मौजूद हैं. ऐसे में Urban Company का ये वॉटर प्यूरिफायर मार्केट के दूसरे वॉटर प्यूरिफायर्स से कैसे टक्कर लेता है और कैसी है इसकी परफॉर्मेंस, आइए जानते हैं Native M2 के इस रिव्यू में...
सबसे पहले डिज़ाइन की बात करें तो कंपनी ने डिज़ाइन काफ़ी मिनिम्लिस्टिक रखा है. ब्लैक कलर वेरिएंट है और सेंटर में वॉटर आउटलेट दिया गया है. यहाँ एक गाइडिंग ब्लू लाइट दी गई है. जब आप किसी ट्रांसपेरेंट बॉटल या ग्लास में पानी भरेंगे तो ब्लू गाइडिंग लाइट की वजह से देखने में अच्छा लगता है. इसका फ़ायदा ये है कि आप अंधेरे में भी आराम से अपना ग्लास या बॉटल फिर कर सकेंगे.
बॉटल या ग्लास रखने के लिए रिट्रैक्टेबल ट्रे दिया गया है जिसे पुल करके बाहर ला सकते हैं और यूज ना होने पर अंदर पुश कर सकते हैं. ये ज़्यादा स्टर्डी तो नहीं है, लेकिन 1-2 लीटर तक की बॉटल ये आराम से होल्ड कर लेता है.
ग्लास और बॉटल फ़िल करने के लिए ऑटो ऑप्शन दिए गए हैं. वन टैप में आप एक ग्लास और बॉटल फ़िल कर सकते हैं. लेकिन मीडियम साइज़ ग्लास और 600-700ML वाली बॉटल ही इससे फ़िल होती है. FreeFlow का भी ऑप्शन है जिसे टैप करके अपनी मर्ज़ी से जितना चाहें पानी भर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Dyson Purifier Cool Gen 1 रिव्यू
इस वॉटर प्यूरिफायर की दो प्रॉब्लम मुझे समझ आती हैं. पहला ये कि अगर बिजली चली गई तो आप फ़िल्टर से पानी नहीं निकाल सकते हैं. फ़िल्टर का टैंक फ़ुल हो तो भी पानी नहीं आएगा, क्योंकि इसमें दिया गया टच कंट्रोल बिजली से ही चलता है. कंपन को इसमें कुछ देर के लिए इनबिल्ट बैटरी का यूज करना चाहिए था. हालाँकि इससे इसी कंपनी का दूसरा वॉटर प्यूरिफायर जो इससे सस्ता है, इसमें ऐसी दिक़्क़त नहीं है क्योंकि उसमें कन्वेंशनल टैप दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










