
UPSSSC PCS 2021: पिता लैब अटेंडेंट, छोटा भाई सिपाही... यूपी पीसीएस क्रैक कर दूसरी बार अफसर बनी बेटी
AajTak
UPSSSC PCS 2021 Result: झांसी की रहने वाली कामनी यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर मेरठ में जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर नियुक्त हुई हैं. इससे पहले उन्होंने 2017 में यूपी पीसीएस की परीक्षा क्रैक की थी और उत्तर प्रदेश के जालौन में जिला सेवायोजन अधिकारी के तौर पर तैनाती मिली थी.
UPPSC PCS 2021: देश मे लडकियां खूब मेहनत कर अपने माता पिता का नाम लगातार रोशन कर रही हैं. ऐसा ही किया है झांसी की रहने वाली कामनी ने. यूपी पीसीएस परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित होते ही झांसी महानगर के महाराणा प्रताप नगर की रहने वाली कामनी के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड पड़ी. कामनी यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर मेरठ में जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर नियुक्त हुई हैं.
2017 में भी क्रैक कर चुकी हैं यूपी पीसीएस की परीक्षा कामनी दूसरी बार यूपी पीसीएस परीक्षा पास करने में कामयाब हुई हैं. इससे पहले साल 2017 में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा शामिल हुई और सफलता हासिल की थी. उस समय पीसीएस की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के जालौन में जिला सेवायोजन अधिकारी के तौर पर तैनाती मिली थी.
लैब अटेंडेंट थे पिता कामनी के पिता झांसी के रहने वाले हैं, जो रामचंद्र गौतम मेडिकल कॉलेज में लैब अटेंडेंट थे जबकि मां मां गृहणी हैं. कामनी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. उनका छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है और छोटी बहन अभी पढ़ रही है.
मेरठ में कर अधिकारी हैं कामनी कामनी वर्तमान में वाणिज्य कर कार्यालय मेरठ में राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा झांसी के ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में हुई है. इसके बाद उन्होंने झांसी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक एवं बीआईईटी किया है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 19 अक्टूबर को कुल 29 प्रकार के 678 पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से कुल 627 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की 02 और प्रधानाचार्य की 49 यानी कुल 51 पद खाली रह गए हैं. टॉप 10 में केवल दो लड़कियां शामिल हैं. अभ्यर्थियों के प्राप्तंक एवं पदवार या श्रेणीवार कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










