
UPSC Topper: पिता के सपने को किया साकार, सीओ की बेटी स्मृति ने हासिल की चौथी रैंक
AajTak
बरेली में तैनात डीएसपी की बेटी ने देश में चौथी रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. जैसे ही दोपहर में यूपीएससी का रिजल्ट आया तो बेटी स्मृति मिश्रा ने फोन करके बताया कि पापा रिजल्ट आ गया है और मैं आईएएस बन गई हूं... देश में चौथा स्थान हासिल किया है. यह सुनते ही डीएसपी राज कुमार मिश्रा खुशी से झूम उठे.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम आज घोषित हो गया है. इसमें बेटियों ने बाजी मारी है. बरेली में तैनात डीएसपी की बेटी ने देश में चौथी रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. बरेली में सीओ द्वितीय के पद पर तैनात डीएसपी राज कुमार मिश्रा की बेटी स्मृति मिश्रा की बेटी ने यूपीएससी टॉप कर लिया है.
स्मृति मिश्रा इन दिनों दिल्ली में हैं और क़ानून की पढ़ाई कर रही है. डीएसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही दोपहर में यूपीएससी का रिजल्ट आया तो बेटी स्मृति मिश्रा ने फोन करके बताया कि पापा रिजल्ट आ गया है और मैं आईएएस बन गई हूं... देश में चौथा स्थान हासिल किया है. यह सुनते ही डीएसपी राज कुमार मिश्रा खुशी से झूम उठे.
बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बरेली में तैनात सीओ राजकुमार मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज की कॉलोनी भारद्वाज पुरम के रहने वाले हैं और बरेली में सीओ द्वितीय के पद पर तैनात हैं. उनकी बेटी स्मृति मिश्रा शुरू से ही मेधावी छात्रा हैं.
UPSC में चौथी रैंक हासिल करने के बाद स्मृति मिश्रा का तीसरा प्रयास था और पहली बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंची थीं. स्मृति मिश्रा की ही तरह UPSC में पहली रैंक लाने वाली इशिता किशोर ने भी तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की. इशिता के पिता एअरफोर्स में अफसर हैं और पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है.
इशिता ने साल 2014 में बाल भारती से 12वीं की पढ़ाई पूरी की इसके बाद 2017 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया. इशिता ने बताया कि मैंने अपने पिता को हमेशा देश सेवा में तत्पर देखा है. इसलिए बचपन में ही मुझे पिता को देखकर ख्याल आ गया था कि मैं भी बड़ी होकर देश हित में ही कोई ऐसा जॉब करूंगी.
इशिता ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी के लिए घर से ही पढ़ाई की. उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन थे. तीसरा अटेंप्ट था तो क्या ऐसा महसूस हो रहा था कि इस बार आपका चांस है? इशिता ने कहा कि इंटरव्यू के वक्त उम्मीद सभी एस्पिरेंट्स रखते हैं. काफी मेहनत की थी तो मुझे ये तो यकीन था कि इस बार निकाल दूंगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










