
UPSC IFS Success Story: फौजी की बेटी बनेगी DFO अफसर, बिना कोचिंग हासिल की ये रैंक
AajTak
UPSC IFS Success Story: हरप्रीत कौर, ग्रेजुएशन के बाद पंजाब वेयरहाउस में टेक्निकल असिस्टेंट के तौर पर सेवाएं दे रही हैं. हरप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें आईएफएस के तहत वन विभाग में डिवीजन फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के तौर पर सेवाएं मिलेंगी.
UPSC IFS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service या IFS) भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.यूपीएससी द्वारा आयोजित आईएफएस परीक्षा में पंजाब के नानोवाल खुर्द गांव के साबका रहने वाली हरप्रीत कौर ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 97वां रैंक हासिल किया है. हरप्रीत कौर की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार, गांव नानोवाल और जिला गुरदासपुर में रहने वाले उनके रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी की लहर है. इस मौके पर उनके घर पहुंचने पर वहां खुशी का माहौल हो गया.घर पर उनके परिवार के शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है.
बिना कोचिंग क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम, बनेंगी DFO अफसर हरप्रीत कौर के पिता बलकार सिंह भारतीय सेना में फौजी हैं. उन्होंने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुशी है, बेटी पर गर्व है. उन्होंने हरप्रीत कौर को पढ़ने के लिए हमेशा सपोर्ट किया है. हरप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है.उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. पिता बलकार सिंह और चाचा ठेकेदार बलजिंदर सिंह मिंटू ने कहा कि हमारी बेटी ने कड़ी मेहनत से यह रैंक हासिल किया है और हमें उसकी उपलब्धि पर गर्व है. वह परिवार का नाम रोशन कर रही है. हम चाहते हैं कि वह देश की सेवा करके अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करे.
टेक्निकल असिस्टेंट हैं हरप्रीत हरप्रीत कौर, ग्रेजुएशन के बाद पंजाब वेयरहाउस में टेक्निकल असिस्टेंट के तौर पर सेवाएं दे रही हैं. हरप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें आईएफएस के तहत वन विभाग में डीएफओ के तौर पर सेवाएं मिलेंगी.
बता दें कि विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. विशेष रूप से, सामान्य श्रेणी के तहत 39 उम्मीदवारों, ईडब्ल्यूएस के तहत 21, ओबीसी के तहत 54, एससी के तहत 22 और एसटी के तहत 11 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना यूपीएससी आईएफएस परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं.इसके अलावा, उम्मीदवार उसी वेबसाइट पर मेरिट सूची भी देख सकते हैं.
(पंजाब से बिशांबरबिट्टू की रिपोर्ट)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








