
UPSC CDS II परीक्षा का टाइमटेबल जारी, जानिए किस दिन होगा कौन-सा पेपर
AajTak
यूपीएससी सीडीएस II आवेदन विंडो 20 जून, 2025 को बंद हो गई. यूपीएससी का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के माध्यम से 453 पदों को भरना है. पहला पेपर यानी अंग्रेजी का एग्जाम सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक चलेगा. दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा जो कि दोपहर 12:30 से दो घंटे तक यानी कि दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा.
UPSC CDS 2 Timetable Out: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 2025 के लिए का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है. संयुक्त रक्षा सेवा (II) परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट आधिकारिक upsc.gov.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
शेड्यूल के अनुसार, सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में हर पेपर दो घंटे का होगा. पहला पेपर यानी अंग्रेजी का एग्जाम सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक चलेगा. दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा जो कि दोपहर 12:30 से दो घंटे तक यानी कि दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा. इसके बाद तीसरी शिफ्ट में प्रारंभिक गणित का पेपर होगा, जिसकी टाइमिंग शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक है.
PDF देखें
बता दें कि यूपीएससी सीडीएस II आवेदन विंडो 20 जून, 2025 को बंद हो गई. यूपीएससी का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के माध्यम से 453 पदों को भरना है.
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीडीएस II परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं.
Step 1- शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. Step 2- इसके बाद होम पेज पर, What's New सेक्शन पर जाएं. Step 3- अब “परीक्षा समय सारणी: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें. Step 4- इसके बाद समय सारिणी पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी. Step 5- आखिरी में समय सारिणी डाउनलोड करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट रखें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










