
UPSC प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड कब आएगा? ये है वेबसाइट और डाउनलोड करने का तरीका
AajTak
यूपीएससी प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड को लेकर आयोग ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है. पिछले सालों के पैर्टन के अनुसार, इस साल एडमिट कार्ड 6 जून को जारी किया जा सकता है.
UPSC Prelims Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 को होना है. हर साल की तरह इस साल भी लाखों कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. रिवीजन के लिए कैंडिडेट्स के पास बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. जिन भी कैंडिडेट्स ने इस साल की यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की कोई डेट सामने नहीं आई है, लेकिन तरीख का अनुमान लगाया गया है. आमतौर पर आयोग परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है. प्रीलिम्स की परीक्षा 16 जून को होनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि 6 जून या इसके बाद कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. परीक्षा हॉल में सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाने से काम नहीं चलेगा. एडमिट कार्ड के साथ-साथ कैंडिडेट्स को अपने साथ ऑरिजनल आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा.
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
स्टेप 1- यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर, 'नया क्या है' अनुभाग पर जाएं.
स्टेप 3- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद 'ई-एडमिट कार्ड: सिविल सेवा परीक्षा, 2024' पर क्लिक करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










