
UPSC के छात्रों को हनुमान जी बनकर पढ़ाने पहुंचा टीचर, लोग बोले- धर्म का मजाक बनाना बंद करो!
AajTak
देश में कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन क्लासेस की काफी चर्चा हुई थी. इसी दौरान कई ऐसे शिक्षक भी सामने आए, जो सोशल मीडिया पर स्टार बन गए. लेकिन इस अनोखी राह में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई.अब शिक्षक भी अपने ऑनलाइन क्लासेस के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने लगे हैं.
देश में कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन क्लासेस की काफी चर्चा हुई थी. इसी दौरान कई ऐसे शिक्षक भी सामने आए, जो सोशल मीडिया पर स्टार बन गए. लेकिन इस अनोखी राह में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई.अब शिक्षक भी अपने ऑनलाइन क्लासेस के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने लगे हैं.
इन दिनों ऐसा ही एक ऑनलाइन क्लास का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 'हनुमान जी IAS क्लासेस' नाम से यूट्यूब चैनल चला रहा है. यह शख्स हनुमान जी जैसा दिखने के लिए वस्त्र और मुकुट पहनकर, गदा लेकर पढ़ाने आता है. क्लास की शुरुआत में वह कहता है, 'जय सियाराम साथियों, हनुमान जी क्लासेस में आपका स्वागत है.'
सोशल मीडिया पर 'हनुमान जी IAS क्लासेस' की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग इसे देखकर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ इसे धर्म का अपमान कह रहे हैं.
पहले देखिए इनका वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि यह यूट्यूब चैनल सिर्फ दो हफ्ते पहले शुरू हुआ है. चैनल पर दावा किया जा रहा है कि यह IAS की कोचिंग प्रदान करता है. सिंधु सभ्यता से लेकर 'कैसे पढ़ाई करें' जैसे विषयों पर वीडियो अपलोड किए गए हैं. हर वीडियो में शख्स हनुमान जी के वेश में, मुकुट और गदा लेकर पढ़ाता नजर आता है. हालांकि, चैनल के किसी भी वीडियो में शख्स अपनी असली पहचान सामने नहीं लाता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










